पूर्णिया प्रभारी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन से संबंधित बैठक की गई। इस बैठक में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सभी केंद्र अधीक्षक, सभी नियुक्ति पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 15 मई 2022 (रविवार) को 12:00 बजे मध्यान से अपराह्न 2:00 बजे तक होगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण स्वक्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के आसपास शांति व्यवस्था बनी रहे। कुल 9600 परीक्षार्थी होंगे। परीक्षा संचालन हेतु जिले में कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में प्रति 25 या उससे कम परीक्षार्थियों पर दो विक्षक एवं प्रत्येक परीक्षा कक्ष में अनिवार्य रूप से दो वीक्षक रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्टैटिक दंडाधिकारी -सह- प्रेक्षक, गश्ती दल दंडाधिकारी/उड़नदस्ता दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। परीक्षा तिथि को 10:30 बजे पूर्वाह्न में परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित कराया जाएगा। परीक्षा भवन में प्रवेश करते समय परीक्षार्थी अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई, गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा वाइटनर नहीं ला सकते हैं। कम दृष्टि वाले अभ्यर्थियों एवं निशक्त अभ्यर्थी जो लिखने में सक्षम नहीं है या पाल्सी विकलांगता से ग्रसित हैं उन अभ्यार्थियों को निर्धारित समय के साथ-साथ प्रति घंटा 15 मिनट की दर से 2 घंटे के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 1:30 घण्टा पूर्व अर्थात 10:30 बजे पूर्वाह्न से एक 11.45 बजे पूर्वा तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है। परीक्षार्थी के साथ कोई भी वीक्षक या कर्मचारी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी मीडिया कर्मी का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा जिसका दूरभाष नंबर 06454 243000/242310 है गस्ती दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। परीक्षा केंद्र के 500 गज तक धारा 144 लगी रहेगी।
Tags
न्यूज़