केनगर प्रखंड के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-2 स्थित बनभाग पोखर टोला में वित्तीय वर्ष-2018-2019 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से राशि उठाव के बाबजूद भी बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य अब तक नहीं होने से स्थानीय लोगों ने बुधवार को मुखिया, वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव के विरूद्ध जमकर विरोध जताया। उक्त मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल वार्ड संख्या-2 के मो0 असलम एवं अन्य लोगों ने केनगर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्र देव प्र0 के कार्यालय में लिखित आवेदन देकर पूर्व मुखिया मो0 असलम, पूर्व सह वर्तमान वार्ड सदस्य नैरा खातुन, वार्ड सचिव मो0 असफाक आलम सहित जनप्रतिनिधि को आरोपी बनाकर रूपैया निकासी के बाबजूद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं करने के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।दिए आवेदन में बताया गया है की बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 में वित्तीय वर्ष-2018-2019 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य फजूल के घर से मुस्ताक के घर तक होना था। बताया गया की मुखिया, वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव सहित जनप्रतिनिधियों ने राशि निकासी कर अवैध उगाही कर लिया है। वही वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो0 जलाल ने बताया की कुछ स्थानीय लोगों के द्बारा सड़क निर्माण कार्य करने हेतु विरोध करने के कारण नहीं किया गया। बताया की लोगों द्बारा विरोध नहीं किया जाएगा तो महज दो हफ्ते के अंदर ही सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कर दी जाएगी।वही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्र0 ने बताया की लिखित शिकायत मिली है। जल्द ही टीम गठित कर जांच करा दिया जाएगा। जहाँ जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Tags
न्यूज़