रुपौली विधानसभा उपचुनाव : ECI ने जारी किया वोटिंग डेट, लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने दिया था इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के बाद अब पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का घोषणा कर दी है। यहां 10 जुलाई को मतदान होगा। यह विधानसभा सीट बीमा भारती के पाला बदल और इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। इसके बाद अब आयोग चुनाव को लेकर सूचना जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के तरफ से बताया गया है कि रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 जून तक नामांकन शुरू होगा। इससे पहले यहां चुनाव करवाए जाने को लेकर 14 जून को  नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसके बाद 24 जून को नामांकन फॉर्म की जांच की जाएगी। उसके बाद 26 जून तक कैंडिडेट अपना नामांकन वापस करवा सकेंगे। वहीं, मतदान की तारीख 10 जुलाई तय की गई है। इसके बाद 13 जुलाई को मतगणना होगी। मालूम हो कि, रुपौली विधानसभा सीट से विधायक बीमा भारती ने 10 अप्रैल को विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण विधायकी छोड़ी थी। बिहार विधानसभा सचिवलाय ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी किया था।  उसके बाद वह पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ी, लेकिन वह अपना जमानत भी नहीं बचा पाई और बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। उधर,  गया लोकसभा सीट से जीतने वाले जीतन राम मांझी इमामगंज से विधायक हैं। जबकि आरा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले सुदामा प्रसाद सीपीआईएमएल के टिकट पर तरारी से विधायक चुने गये थे। ऐसे में इन सीटों पर भी चुनाव करवाया जाएगा और इसको लेकर भी चुनाव आयोग जल्द चुनाव तारीखों का एलान कर सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने