कोलकाता डॉक्टर रेप हत्या मामले में हजारों महिलाओं एवं डाक्टरों ने पूर्णिया में निकाला कैंडल जुलूस

पूर्णियां: कोलकाता में हुए डॉक्टर के साथ रेप एवं वीभत्स हत्याकांड को लेकर पूर्णिया में काफी आक्रोश है। डॉक्टर लगातार कई दिनों से हड़ताल पर हैं।ओपीडी सेवा ठप है। आज संध्या के 6:00 बजे शहर की हजारों महिलाएं दर्जनों महिलाओं की संगठन, पुरुष एवं महिला डॉक्टर ने मिलकर बड़ी कैंडल जुलूस निकाली। इस कैंडल जुलूस में स्वतः स्फूर्त घरों से महिलाएं एवं बच्चियों मोमबत्ती लेकर सड़कों पर आ गई। बच्चे ,बूढ़े ,जवान सभी के जुबान पर आक्रोश था। कैंडल जुलूस के दौरान" वी वांट जस्टिस " ,"हत्यारे को फांसी दो" इत्यादि नारे लगाए जा रहे थे। यह कैंडल मार्च पूर्णिया के जीएमसीएच से से लाइन बाजार शिव मंदिर उर्दू स्कूल होते हुए खीरू चौक , जिला स्कूल रोड, चित्रवानी सिनेमा हॉल चौक ,कालीबाड़ी चौक, होते हुए आर एन साह चौक पर आकर इकट्ठा हुई एवं वहां पर नारेबाजी किया गया। इस दौरान चारों तरफ जाम ही जाम था। वहां सभी ने कैंडल जलाया उसके बाद फिर यह कैंडल मार्च टैक्सी स्टैंड,जेल चौक, फोर्ड कंपनी होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच कर समाप्त हुआ। डॉक्टरों का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक डॉक्टर के सभी संगठन हड़ताल पर रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने