अवैध शराब और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; 1000 लीटर शराब नष्ट, लाखों का जुर्माना


पूर्णिया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत के संयुक्त निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ महाभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस और प्रशासनिक टीम ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अमौर प्रखंड में सघन छापेमारी: 1000 लीटर शराब विनिष्ट

​शुक्रवार को अमौर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने हलालपुर, बगदार संथाल टोला, पहाड़िया संथाल टोला और घर पहले मुसहरी जैसे संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी की। इस दौरान मौके पर ही 1000 लीटर अवैध शराब को बरामद कर नष्ट कर दिया गया।


मद्य निषेध विभाग की 48 घंटे की रिपोर्ट

​मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा 22 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 के बीच की गई कार्रवाई के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • कुल छापेमारी: 194
  • दर्ज अभियोग: 11
  • गिरफ्तारी: 08 लोग
  • शराब की कुल जब्ती: 940 लीटर

यातायात नियमों के उल्लंघन पर चला हंटर

​जिला परिवहन कार्यालय और यातायात विभाग ने भी दो पालियों में वाहनों की सघन जांच की। जांच के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:

  • जांच किए गए वाहन: 111
  • कुल जुर्माना (शमन राशि): ₹2,57,100
  • जब्त वाहन: 02
  • प्रशासन का संदेश: जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने