चम्पानगर में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद

पूर्णिया जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार शाम संध्या गश्ती के दौरान की गई।
थानाध्यक्ष अनुपम राज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक महिला चम्पानगर बाजार में अवैध रूप से घूम-घूमकर देशी चुलाई शराब बेच रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने बाजार क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी।
इसी दौरान पोठिया रामपुर पंचायत अंतर्गत मोगलाहा गांव निवासी स्वर्गीय रसिक लाल मरांडी की 60 वर्षीय पत्नी तालामय मरांडी को रंगे हाथों 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने