आदर्श वार्ड के निर्माण के लिए आयोजित की गई वार्ड सभा

केनगर बिठनौली पूरब पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में आदर्श वार्ड निर्माण हेतु नियमित वार्ड सभा आयोजन करने का फैसला लिया गया। वार्ड सदस्य कुमोद महतो की अध्यक्षता में शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक करके यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार प्रातः 7:00 बजे से एक बैठक आयोजित कर वार्ड क्रियान्वयन  समिति तैयार की जाएगी ।जिसके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ एवं अन्य सभी विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जाएगा
 शत प्रतिशत शिक्षित वार्ड, खुले में शौच से मुक्त वार्ड, महिलाओं की उच्च शिक्षा पर जोर,स्वच्छ पेयजल योजना,आवास योजना ,मनरेगा ,पुस्तकालय जैसी समस्त योजनाओं को  प्रभावी रूप से सफल बनाने के  प्रयासों से जमीनी स्तर पर सरकार की सभी  योजनाओं को  सफल करने का संकल्प लिया गया।
केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं सहित स्वैच्छिक श्रमदान व अंशदान द्वारा वार्ड 11 को आदर्श वार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया ।
 इस बैठक में प्रस्तावित वार्ड सचिव नटवर कुमार झा,नरेश महतो ,मनीष कुमार यादव,मनोज महतो,सुनील महतो, गैणू यादव, राजेश महतो,प्रमोद महतो आदि उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने