के०नगर : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात आए आंधी में प्रखंड के किसानों का लाखों की क्षति हुई है। किसानों के खेतों में लगे मक्का, गेंहू, मूँग, के फसल का नुकसान हुआ है। मंगलवार की देर रात करीब 12:30 बजे अचानक आंधी तूफान एवं बारिश ने किसानों की खेत मे लगी हुई मक्का की खेती को बर्बाद कर दिया है। चक्रवाती आंधी-तूफान ने किसानों के लहलहाते फसल को मिट्टी पलीत कर दिया बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के सभी 18 पंचायतों में लगभग किसानों के फसल को भारी नुकसान हुआ है। तूफान से नुकसान पर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर पंचायत के किसानों ने कहां प्राकृति ने इस कदर कहर बरपाया कि हजारों एकड़ में लगे मक्का की फसल गिर कर जमीन पकड़ लिया। अब वह किसी काम का नहीं बचा है। वही किसान कुंदन कुमार, सुबोध मेहता, सरोज मेहता आदि ने अंचलाधिकारी से फसल के क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की माँग किया है।
Tags
न्यूज़
