दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में कोरोना का मामले एक बार फिर से बढने लगें हैं ..ऐसे में बिहार सरकार भी अलर्ट नजर आ रही है।मुख्यमंत्री ने खुद सभी जिला के डीएम और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने और अस्पताल में बेहतर इंतजाम रखने का निर्देश दिया है। ऐसी आशका है कि कोरोना के चौथी लहर में बच्चों को विशेष परेशानी हो सकती है।इस आशंका के बीच बिहार के अस्पतालों में बच्चों के इलाज को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग ने PICU को लेकर अस्पतालों को विशेष निर्देश दिया है। राज्य के 11 जिलों में स्थापित पीकू को विशेष रूप से कोरोना को लेकर तैयार किया जा रहा है।सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन यूनिट से लेकर बेड तक की व्यवस्था देखी जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर में ज्यादातर लोगों को अस्पताल जाने की नौबत नहीं आई थी,पर चौथी लहर मे बच्चों पर विशेष प्रभाव की बात कही जा रही है और उसी के अनुसार बिहार का स्वास्थ्य विभाग इंतजाम कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद कहा कि सरकार अलर्ट है।देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा यहां ज्यादा जांच की जा रही है।इसमें आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.जरूरत पड़ने पर वे जांच करवाएं.
Tags
न्यूज़