जिला स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी ने दिया निर्देश जिले में ऑनलाइन म्यूटेशन में 2 लाख 69 हजार 709 निष्पादित 40 प्रतिशत से अधिक अस्वीकृत, अस्वीकृत का स्पष्ट नही हैं कारण

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त। अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी डीसीएलआर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
 भू-लगान से संबंधित राजस्व की वसूली सबसे कम अमौर प्रखंड में हुआ है जो 76% है। अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ के कारण काफी क्षति हुई थी। जिले का 98% रहा है। ऑनलाइन मोटेशन के आवेदन का चार्ट अलग से बनाने का निर्देश दिया गया। उसमें 269709 जो 87.43 प्रतिशत निष्पादित हुआ है। ऑनलाइन मोटेशन में 40 प्रतिशत से ज्यादा अस्वीकृत हुआ है उस पर ध्यान देने की जरूरत है। समय से काम करने का निर्देश दिया गया। अस्वीकृत का स्पष्ट कारण होना चाहिए। बासगीत पर्चा में के नगर, श्रीनगर एवं रुपौली प्रखंड में 37 प्रतिशत तथा बायसी प्रखंड में 9 प्रतिशत हुआ है। सभी को पर्चा वितरण करने का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जहां तक हो सके निष्पादित कर प्रतिवेदन जिला को भेजने का निर्देश दिया गया। आजादी के 75वी अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 पोखर का निर्माण किया जाना है जिसमें से 20 प्रतिशत 15 जून तक कर देना है, जो भी जमीन अतिक्रमित है शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि भवन एवं हटिया को अतिक्रमण मुक्त करें। प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र भ्रमण जरूर करें। आम जनता से जरूर मिलें। जनता दरबार में आए केसों को निष्पादित कर भेजे। लोक शिकायत के मामलों को समय से सुने एवं समय से निष्पादित करें। कार्यप्रणाली में सुधार लाएं ताकि शिकायत का मौका कम से कम मिले।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने