आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ नियंत्रण के तहत समीक्षा बैठक


पूर्णिया: आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया श्री गोरखनाथ की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ नियंत्रण के तहत समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर पर प्रमंडल के चारों जिले पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे। साथ ही अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, आरडब्ल्यूडी, पीएचइडी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा जिले में बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बताया गया कि जिले में तटबंधओं की लंबाई 69 किलोमीटर है जिसमें चार कार्य मरम्मती का होना है दो का कार्य पूर्ण हो गया है तथा बचे कार्य 1 सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा।

पूर्णिया जिला में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर तीन जगह कार्य चल रहा है 31 मई तक पूरा होना है अररिया में तीन तथा किशनगंज में 1 जगह कार्य चल रहा है 15 जून तक 6 स्थानों पर कार्य होना है।

पूर्णिया जिले के सभी 14 प्रखंडों में वर्षा मापक यंत्र लगा है तथा कसबा में नया यंत्र लग गया है।

संकटग्रस्त व्यक्तियों की समूहों की पहचान कर ली गई है। 5 प्रखंड के प्रभावित 92 पंचायत प्रभावित होते हैं।

पूर्णिया जिले में 158 सरकारी नाव है। जिसमें 136 नाव योग्य तथा 22 नाव मरम्मती योग्य है। 65 गैर सरकारी नाव का रजिस्ट्रेशन हो गया है। सभी का पहले का भुगतान कर दिया गया है।

पूर्णिया जिले में 22844 पॉलिथीन सीट उपलब्ध है। 5 हजार पॉलिथीन सीट की डिमांड की गई है। कटिहार तथा अन्य जिलों से आना है।

बाढ़ शरण स्थल की पहचान विद्युत, शौचालय, पेयजल तथा दवाओं की व्यवस्था की गई है।

349 ऊंची स्थलों को चिन्हित किया गया है। जिसमें शौचालय पीने का पानी और बिजली की व्यवस्था है। 10 शरण स्थलों में 9 बन गया है। शेष 1 बन रहा है।
 
मानव दवाओं की व्यवस्था ओआरएस, हैलोजन टेबलेट, सांप काटने की दवा एवं ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था की गई है। 22 स्थाई तथा 45 अस्थाई टीम बना हुआ है।

162 अस्थाई चापाकल तथा 360 अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई है।

जिले के बायसी प्रखंड में 3 सरकारी महाजाल है। अररिया में 5 किशनगंज में 7 तथा कटिहार जिले में 10 में से 7 योग्य महाजाल है।

कटिहार जिले में 1253 लाइफ जैकेट है। 12 में से 5 वोट चालू अवस्था में तथा 7 वोट मरम्मति योग्य है। कटिहार जिले में 193 सरकारी नाव परिचालन योग्य है। 53 की मरम्मति योग्य है तथा 285 गैर सरकारी नाव है।

अररिया जिले में 336 नाव है। जिसमें 37 सरकारी तथा 31 गैर सरकारी नाव है।

पूर्णिया जिले में 493 लाइक जैकेट है। जिसका भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिले में 306 प्रशक्षित गोताखोर हैं।

2300 समुदाय को प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें 10% महिलाएं हैं। बिहटा से 100 NDRF से प्रशिक्षित है।

कटिहार जिले में 5 लाख 75 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं।

पूर्णिया जिले में 2 लाख 70 हजार 496 व्यक्तियों का नाम दर्ज है। जिसमें से 5 हजार 4 सौ 34 अस्वीकृत है।

तटबन्धों की सुरक्षा-सूचना मिलने पर अविलंब पुलिस की सहायता मिल जाएगी।

जिला कंट्रोल रूम जिसका नंबर 06454- 242319 है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने