पूर्णिया जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संभावित बाढ़ के पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीआईजी, डीपीओ, आईसीडीएस, डीएसओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
1. इसमें मुख्य रूप से एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ की व्यवस्था, पॉलिथीन सीट की व्यवस्था, राहत सामग्री, आपातकालीन संचालन केंद्र, जीआर में डीबीटी, स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, पशुचारा, मोटरबोट, महाजाल, लाइफ जैकेट एवं महत्वपूर्ण सरना स्थल आदि से संबंधित सभी तैयारियों का सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया।
2. सभी सरकारी नावों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन कराकर आवश्यकतानुसार मरम्मत की कार्रवाई करने को कहा गया। प्रत्येक नावो पर तख्ती लगाने का निर्देश दिया गया जिस पर लिखा हो यह राज्य सरकार की ओर से निशुल्क सेवा है।
3. बाढ़ से संबंधित निविदा की कार्रवाई 30 मई तक करने का निर्देश दिया गया।
4. उपलब्ध मोटरबोर्ड एवं लाइफ जैकेट का अभी भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।
5. बाढ़ आपदा की स्थिति में खाद्य सामग्री एवं सामुदायिक किचन के संचालन हेतु सुरक्षित भवनों एवं स्थलों को पूर्व से चिन्हित कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।
6. वृद्धजन, दिव्यांगजन, बच्चे, गर्भवती महिलाओं की अलग व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।
7. आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अद्यतन प्रतिवेदन करते रहने का निर्देश दिया गया।
8. आने वाले 3 महीने काफी संवेदनशील है खासकर बायसी अनुमंडल एवं रुपौली।
सभी नियमों का अनुपालन करें और पूरी तैयारी करने का निर्देश सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों दिया गया है।
Tags
न्यूज़