पूर्णिया शहर का सौंदर्यीकरण करने एवं जलजमाव से मुक्ति एवं जाम की समस्या का निदान को लेकर बैठक


पूर्णिया जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के वेशम में शहर का सौंदर्यीकरण करने एवं जल जमाव से मुक्ति एवं जाम की समस्या को लेकर बैठक की गई।
इस बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, सिटी मैनेजर, नगर निगम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  जलजमाव की समस्या कहां-कहां होती है उसका कारण एवं समाधान पर विचार विमर्श किया गया। स्थल निरीक्षण कर नालों की साफ सफाई कराकर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। जिस मोहल्ले में जलजमाव हो जाता है वहां पंपिंग सेट लगाने का निर्देश दिया गया। शहर में जाम की समस्या कहां कहां है उस पर ध्यान दिया जाएगा। पार्किंग स्थल का बंदोबस्त कर दिया गया है, जहां अतिक्रमण होगा वहां से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम से समन्वय स्थापित करते हुए जलजमाव एवं जाम की स्थिति का निराकरण किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। बस स्टैंड के लिए मरंगा में व्यवस्था की जा रही है जिससे जाम की व्यवस्था दूर होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने