भू-विभाग, मद्य निषेध एवं खनन टास्क फोर्स से संबंधित बैठक आयोजित अगले बैठक से पूर्व तक पूर्ण करने का दिया निर्देश


पूर्णिया प्रभारी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भू-विवाद, मद्य निषेध एवं खनन टास्क से संबंधित बैठक की गई। इस बैठक में उत्पाद अधीक्षक, खनन पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी जुड़े हुए थे।
 अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी बायसी को जमीन विवाद से संबंधित शनिवार को होने वाली बैठक की अपलोडिंग वेबसाइट पर कराने का निर्देश दिया गया। जिले में भूमि विवाद के मामले लंबित हैं। सदर अनुमंडल में 81 जिसमें सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में 28 बनमनखी अनुमंडल में 8, धमदाहा अनुमंडल में 39 है। 28 फरवरी तक जिला स्तर पर 10 केश आये, जिसमे 7 का निष्पादन कर दिया गया। उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बायसी अनुमंडल में उत्पाद विभाग द्वारा 6 वाहनों का नीलामी करना है उसका स्थान चयन करने को कहा गया। नई वाहन जो जप्त किया गया है उसका बीमा के आधार देने पर वाहन को मुक्त कर देना है अगली बैठक से पहले सारी तैयारी करने का निर्देश दिया गया जो नए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने