पूर्णिया जिले के सीनियर डिप्टी कलेक्टर सह केनगर प्रखंड के नोडल पदाधिकारी डेजी रानी ने केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ बेलारिकावगंज पंचायत के सौंरा नदी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में अचानक जल के स्तर में बढ़ोतरी हो गया है। जिससे निचले इलाके के लोगो के घरों तक पानी पहुँच गया गया। निरीक्षण की शुरुआत बेलारिकावगंज पंचायत के वार्ड संख्या -9, 10 एवं 11 स्थित सौरा नदी तक किया गया। वहीं डिप्टी कलेक्टर सह नोडल पदाधिकारी डेजी रानी एवं अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सूना और जल्द से जल्द बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं से निदान दिलाने को लेकर आश्वासन दिया। इस मौके पर संबंधित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags
न्यूज़