केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत के वार्ड संख्या -7 स्थित चौड़ी परती महादलित टोला कटहा गांव के दीना भद्री परिसर में बिहार सरकार के खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत प्राक्कलित राशि 10 लाख से मंदिर नुमा छतदार चबूतरा का शिलान्यास फीता काट कर किया। शिलान्यास मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा की जो क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं एवं आप सभी लोगों ने जो सेवा करने का अवसर प्रदान किया है, उसके बाद से चहुंमुखी विकास हुआ है। कहा की जब कभी आप सड़क के लिए लालायित होते थे आज क ई दर्जन सड़क देख रहे हैं। ये विकास कहने की चीज नहीं है, बल्कि विकास महसूस करने की चीज है। उक्त बातों के दौरान कहा की जब हम सड़क पर चलते है,जब हम बिजली का उपयोग करते हैं सारी सुविधाओं को उपयोग करते हैं तब आपको महसूस होता है की कितना विकास हुआ है। कहा की पहले जब ये धमदाहा विधानसभा में नहीं गया था उससे पहले का परिदृश्य और आज दोनों में काफी अंतर दिखाई देता होगा। पुराने समय को याद दुहराते हूए कहा की जिस तरह से यह क्षेत्र विकास के मायने में काफी उपेक्षित था इसके पीछे मैं नहीं जाना चाहती हूं जो भी कारण रहा होगा। लेकिन आप सभी लोगों ने परिसीमन के बाद धमदाहा विधानसभा से जुड़ाव हुआ जब आप सभी लोगों ने आर्शिवाद दिए उसके बाद से लगातार ये इलाका विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। कहा की हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं की ये क्षेत्र विकास के मायने में अब्बल हो।सभा को पूर्व जिला परिषद शुशील मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि विद्या सागर मंडल, जदयू प्रखंड किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबोध मेहता, अमरजीत महंतों आदि में संबोधित किया।सभा का संचालन रामनारायण मेहता ने किया। इस मौके पर मंटु कुमार मेहता, मुरली मेहता, संजय सिंह,इंन्द्र भूषण मेहता, मुखिया मंगल ऋषि, सरपंच उपेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे
Tags
न्यूज़