चम्पानगर ओपी क्षेत्र के चम्पानगर उत्तर टोला से चूलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया गुरूवार की सुबह सूचना मिली कि चम्मानगर उत्तर टोला में एक महिला चूलाई शराब बेच रही है। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए चम्पानगर उत्तर टोला पहुंची हीं थी कि पुलिस वाहन को देखते हीं एक महिला तेजी से भागने लगी। महिला चौकीदार की मदद से भाग रही महिला के पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपना नाम रेखा देवी पति स्व० नारायण विश्वास घर चम्मानगर उत्तर टोला बताई। उसके घर की तलाशी ली गई तो रशोई घर से गैलन में पांच लीटर देशी चूलाई शराब बरामद हुआ। बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत चूलाई शराब के कारोबारी महिला रेखा देवी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।
चूलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार गए जेल
byद खबर हर पल
-
0