लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा एक दिवसीय उन्मूखिकरण कार्यशाला आयोजित पंप आपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

पूर्णिया जिले के नव गठित नगर पंचायत चम्पानगर के सामुदायिक भवन चम्पानगर में धमदाहा प्रशाखा केनगर के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा  एक दिवसीय  उन्मूखिकरण कार्यशाला में क्षेत्र के सभी पंप आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कनीय अभियंता नीरज कुमार द्वारा कुल 9 बिन्दुओं के पहल को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें  परिचय प्रशिक्षण उद्देश्य, पेयजल का महत्व एवं उपयोगिता, जलापूर्ति योजना के अव्यव एवं कार्य पद्धति, शुद्धिकरण संयंत्र के अव्यव एवं कार्य पद्धति, जलापूर्ति योजना के दैनिक संचालन प्रक्रिया,पंप आपरेटरों के कार्य एवं दायित्व , जलापूर्ति योजना के रखरखाव और अनूरक्षण गति विधियां , सामुदायिक भागीदारी और जल की गुणवत्ता आदि विषय शामिल हैं। प्रशिक्षण में सुपरवाइजर बिपिन कुमार, चंदन कुमार का भी प्रशिक्षक के रुप में अहम भूमिका देखी गई। इस मौके पर पंप आपरेटर महेंद्र मंडल, विजय विश्वास, हरिनारायण मेंहता, जयकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने