प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परोरा में समारोह आयोजित कर विद्या बिहार परोरा विद्यालय द्वारा छात्राओं के लिए मुफ्त में एटीएम विधि से बिजली से संचालित सेनेटरी पैड नेपकिन मशीन प्रदान किया गया। आयोजित समारोह की अध्यक्षता कन्या मध्य विद्यालय के शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी कर रही थी। कार्यक्रम में उपस्थित विद्या बिहार परोरा के राजेश मिश्रा, निखिल जी,डीएन चौधरी एवं जिला परिषद सदस्य देशबंधु के अलावा विद्या बिहार परोरा के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मुख्य रूप से मौजूद रहे। विद्या बिहार के प्रवक्ता शिक्षिकाओं एवं शिक्षक द्वारा छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड के उपयोग हेतु खरीददारी करने में हो रही परेशानी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। एवं छात्राओं को सेनेटरी पैड से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया गया। शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने छात्राओं को बताया की एटीएम विधि से बिजली से संचालित सेनेटरी नेपकिन मशीन से मात्र 1 रुपए के सिक्के डालने बाद मशीन से सेनेटरी पैड निकलेगी। गौरतलब हो की क ई बार झिझक के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं व युवतियां सफर या बाहर में दुकानों से सेनेटरी नेपकिन नहीं ले पाती है। छात्राओं की इस असुविधा को देखते हुए विद्या बिहार परोरा द्वारा कन्या मध्य विद्यालय परोरा में सेनेटरी नेपकिन मशीन प्रदान किया गया है। इस मौके पर परोरा क्रिकेट क्लब के सदस्य एवं परोरा पंचायत पुस्तकालय के विशाल, प्रज्ज्वल,शिव कुमार भारती के अलावा कन्या मध्य विद्यालय परोरा के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
कन्या मध्य विद्यालय परोरा में छात्राओं के लिए मुफ्त में एटीएम विधि से सेनेटरी पैड नेपकिन मशीन लगा छात्राओं को समाहरोह आयोजित कर दिया प्रशिक्षण
byद खबर हर पल
-
0