बकरीद पर्व को लेकर केनगर थाना तथा चम्पानगर ओपी में शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर केनगर थाना तथा चम्पानगर ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केनगर थाना में थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद तथा चम्पानगर ओपी में पुलिस निरीक्षक राजकिशोर शर्मा ने की। बैठक में केनगर थाना एवं चम्मानगर ओपी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। केनगर थाना में थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद तथा चम्पानगर ओपी ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। बैठक में आगामी बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने का निर्णय लिया गया। चम्मानगर ओपी में पुलिस निरीक्षक एवं ओपी अध्यक्ष ने लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल भड़काऊ बयान या अन्य भीडियो पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया। दोनो अधिकारियों ने बताया दोनो समाज में कुछ ऐसे असमाजिक तत्व हैं जो दोनो समुदाय में विद्वेष फैलाना चाहते हैं। ऐसे असमाजिक तत्व पर नजर बनाए रखना है और इसकी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को देना है जिससे कि ऐसे असमाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बताया पर्व के दिन सभी ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहेगी तथा पुलिस गश्त तेज रहेगी। बैठक में शामिल लोगों ने बताया इस क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली कभी कोई घटना नहीं घटी है और न कभी घटेगी। चम्पानगर के बैठक में मुखिया मो रियाजउद्दीन, सरपंच उपेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह, जियाउर रहमान, राजेश पाठक, रामकुमार सिंह, मो० लड्डू, मो० इबरार आदि एवं के०नगर के बैठक में मो० मुर्तजा, मो० इम्तियाज गुल, मो० इज़हार फौजी, मो० शोहराब, मो० अखलाक, मो० रजा अली, राजेश कुमार, राहुल कुमार, सुदीप कुमार आदि दर्जनो जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने