आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक व लेखापाल के साथ बैठक प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना को पूरा करने का निर्देश

कार्यालय कक्ष में केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक व लेखापाल के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना को पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 के आवास योजना के लाभुकों का आवास पूरा करवाने का लक्ष्य रखा। तथा  कहा कि संबंधित कर्मी अपने क्षेत्र में जाकर अधूरा आवास को हर हाल में पूरा कराए। उसका प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। जो कर्मी कार्य में लापरवाही बरतेंगे। वह बख्शे से नहीं जाएंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा वरीय पदाधिकारी से किया जाएगा। बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि जो लाभुक राशि लेकर आवास योजना को पूरा नहीं कर रहे है। वैसे लाभुक पर रूपैया रिकवरी के लिए भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने