बुधवार की दोपहर केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या -3 स्थित बैरगाछी गांव में अचानक लगी आग से एक ब्यक्ति का दो घर जलकर हुआ खाक।आग से करीब 1 लाख रुपए की संपत्ति का नुक़सान पहुंचाने का बात अग्नि पीड़ित द्वारा बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अग्नि पीड़ित की पहचान मो0 नुरुद्दीन के रूप में किया गया है। तथा यह भी बताया गया की मो0 नुरुद्दीन के दो टीना छपरैल फुस वाले घर में करीब 3 बजे अचानक आग लग गई और करीब एक लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। उक्त घटना से अग्नि पीड़ित बीच शोक व्याप्त हो गया। एक क्षतिपूर्ति को लेकर अग्नि पीड़ित द्वारा केनगर अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर भरपाई की मांग की है।
Tags
न्यूज़