मनरेगा योजना के तहत हुई मिट्टी भराई कार्य में तय प्राक्कलित राशि के अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने से क्षेत्र के लोगों ने लूट का लगाया आरोप

केनगर प्रखंड क्षेत्रों में मनरेगा योजना के तहत हुई मिट्टी भराई  कार्य में तय प्राक्कलित राशि के अनुरूप नहीं कराए जाने से क्षेत्र के लोगों द्वारा लूट का आरोप लगाया जा रहा है। उक्त मामला प्रखंड के जगनी पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव की है। जहां वित्तीय वर्ष -2021-2022 में  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से प्राक्कलित राशि -9 लाख 38 हजार 1 सौ 39 रूपए से प्रधानमंत्री सड़क से रंजित साह के खेत तक सड़क में मिट्टी भराई एवं पुलिया का निर्माण कराया गया है। विडम्बना है की आज तक पुलिया का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। स्थानीय ग्रामीण संतोष यादव एवं अन्य लोगों ने बताया की मिट्टी भराई कार्य में भारी अनियमिता बरती गई है। सड़क पर गड्ढा जस का तस ही है। पुस्तकालय के समिति सदस्य धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया की मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर परिसर स्थित काली पुस्तकालय की जमीन में सड़क पर मिट्टी भराई कराया गया है जो विद्यालय की जमीन नहीं है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने बताया की पुस्तकालय जब विद्यालय परिसर में स्थित है तो बिना चहारदीवारी वाले विद्यालय परिसर में सड़क किनारे खोदे गए गहरी खाई में जब वर्षाती जल जमाव होगा तो खेलने या अन्य कारणों से बच्चे को गिरने का अनुमान लगाया गया। तथा बच्चों के भावी घटना को लेकर स्थानीय लोगों बीच आक्रोश का माहौल देखा गया। मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज पंडित ने बताया की अनिवार्यता के शिकायत की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने