प्रखण्ड मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव आगामी 19 जुलाई 2022 को पहले दिन 7 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

प्रखण्ड मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव आगामी 19 जुलाई 2022 को होंगा। उक्त चुनाव के लिए केनगर प्रखंड मुख्यालय में  नामांकन पर्चा दाखिल 5 जुलाई से शुरू होकर  6 जुलाई तक किया जाएगा।   प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया की मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यकारणी सदस्य पद को लेकर पहले दिन मंगलवार को तीन जीविका की महिला एवं चार पुरुष सहित 7 लोगों ने कार्यकारणी सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया है।   बताया कि 7 एवं 8 जुलाई को नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा 12 जुलाई को 3 बजे अपराह्न तक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उसी दिन नाम वापसी के लिए निर्धारित समय समाप्त होने के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 20 जून को ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। तथा  19 जुलाई को सवेरे 7 बजे से शाम 4 बजे तक प्रखंड कालोनी मध्य विद्यालय में दो बुथ पर मतदान कराया जाएगा।उसी दिन मतगणना कार्य भी सम्पन्न कराई जाएगी। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया की कुल -1377 वोटर हैं। जिसके लिए मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लोग वोट डालेंगे। नामांकन पर्चा दाखिल प्रक्रिया में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्ण कांत चौधरी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाने की जानकारी दी गई । इस मौके पर मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज पंडित एवं अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने