पूर्व विधायक बीमा के पुत्र राजा कुमार ने उपलब्ध करवाया शूटर
पूर्णियाँ पुलिस के अनुसार संजय ब्रोकर और पूर्व बीमा भारती का परिवार पहले से ही परिचित था। पुलिस के अनुसार संजय ब्रोकर ने पूर्व विधायक बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार को अपनी परेशानी बताया तो पूर्व विधायक बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने 5 लाख में शूटर की ब्यवस्था करवा दी। जिसके लिए भवानीपुर के ही विशाल कुमार को गोपाल यादुका की हत्या का सुपारी दी गई। जिसके बाद मुख्य सूटर विशाल के द्वारा विकास कुमार को इस हत्याकांड में शामिल किया गया। बताया जाता है कि इस हत्याकांड को 4 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था। पूछताछ में पता चला कि हत्या के वक्त ब्रजेश कुमार भवानीपुर बजरंगबली मंदिर के पास खड़ा था, साथ ही कुछ अपराधी ब्यवसायी के दुकान के 25 से 30 मीटर की दूरी पर खड़े थे। जैसे ही सुबह ब्यवसायी की दुकान खुली और वे दुकान पर आए, तभी स्पेलेंडर बाइक पर सवार विकास यादव और विशाल राय आया और विशाल के द्वारा गोपाल यादुका पर गोली चलाई गई, फिर वहां से बाइक पर सवार हो फरार हो गए। बताया जाता है कि हत्याकांड के बाद सभी अपराधी कदवा वासा में जमा हुए, जहाँ पहले से पूर्व विधायक बीमा के पुत्र राजा कुमार सहित अन्य सहयोगी सभी का इंतज़ार कर रहा था। फिर सभी ने मिलकर मटन पार्टी किया। फिर पूर्व विधायक बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार के द्वारा विकास कुमार यादव को 50 हजार रुपए, ब्रजेश यादव को 48 हजार रूपए दिया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त राजनेता के पुत्र ने हत्या से पहले ब्रजेश यादव को एडवांस के रूप में 76 सौ रुपए दिया था। वही पूछताछ में विकास कुमार यादव ने बताया कि हत्याकांड में मिले पैसे को वह टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव में रहने वाले बहनोई को दिये है। जिसके बाद पुलिस ने वहाँ से पैसे की बरामदगी कर ली है। वही अभियुक्त ब्रजेश यादव और विकास कुमार यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पूर्व विधायक बीमा भारती का पुत्र राजा पुलिस के नजरों से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं संजय ब्रोकर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।।