रूपौली थाना के अपर थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद यहां पदस्थापित एसआई सुष्मिता कुमारी को अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है l इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष मो अमजद अली ने दी l
उन्होंने बताया कि यहां के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार का स्थानांतरण भवानीपुर थानाध्यक्ष के रूप में हो गया था, इससे अपर थानाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था ! इस परिस्थिति में पिछले एक साल से पदस्थापित तेज-तर्रार एस आई को अपर थानाध्यक्ष का कमान एसपी साहब के द्वारा दिया गया है l
लेडी सिंहम के नाम से क्षेत्र में चर्चित एसआई सुष्मिता कुमारी के अपर थानाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी पार्टी के नेताओं ने खुशियां व्यक्त की है तथा आशा की है कि थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष मिलकर पूर्व की तरह अपराध को पूर्ण विराम देंगे । इधर अपर थानाध्यक्ष सुष्मिता कुमारी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगी, अपनी जवाबदेही को पूर्ण रूप से निभाने का प्रयास करेंगी ।