मछली का पहरा कर रहे व्यक्ति की पोखर तट पर बने मचान से नीचे गिरने से हुई मौत परिजनों के साथ गाँव मे पसरा मातमी सन्नाटा

केनगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत वार्ड संख्या-11 स्थित परोरा बलवा गाँव के मछवारा बहियार स्थित कुबेर चौधरी के पोखर तट पर बने मचान से मछली का पहरा कर रहे  एक अधेड़ उम्र की मजदूर की मौत मचान से गिर जाने से हो गई।घटना की सूचना आग की तरह फैलने से मौके पर पहुंची केनगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान गाँव के ही स्व0 जनक लाल ऋषि का 65 वर्षीय पुत्र विशुनदेव ऋषि के रूप में बताया गया है। बताया जा रहा है कि विशुनदेव ऋषि रविवार की देर रात वे अपने घर से खाना खा कर मछली की रखवाली करने मछवराबाद स्थित पोखर पर मछली पहरा करने हेतु मचान पर सोने के लिए गया हुआ था।जहाँ सोमवार की सुबह लोगों ने विशुनदेव ऋषि को मचान से नीचे मृत अवस्था में देखा।वही घटना बाद मृतक की पत्नी दुलो देवी और पुत्र विनोद ऋषि एवं दो पुत्री समेत का रो रो कर बुरा हाल होने के साथ गाँव में मातमी सन्नाटा बताया गया।थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया की मृतक मचान पर से नाक के बल पर नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही मौत के कारण का पता चल पाएगा।फिलहाल किसी के द्बारा मौत को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने