पूर्णिया: केनगर प्रखंड क्षेत्र के बनभाग चूनापुर पंचायत अंतर्गत नौजवान कमिटी द्वारा मुहर्रम के अवसर पर एक लाठी प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 20 जुलाई 2024 (शनिवार) को समय दोपहर 2:00 बजे से बनभाग चौक स्थित खेल मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर बनभाग नौजवान कमेटी की ओर से यह ऐलान किया गया है कि जो भी पूर्णिया जिला की टीम इस लाठी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है वह टीम के सदस्य अपने- अपने टीम का नामांकन दर्ज करवा लें।
इस के लिए बनभाग नौजवान कमिटी के संचालकों ने अपना-अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है जो इस प्रकार है 7004052993 दूसरा नम्बर 9931914110 है। वहीं इस लाठी प्रतियोगिता में जो भी टीम भाग लेकर अपना बेहतरीन करतब दिखाएंगे वैसे टीम जो प्रथम स्थान पर आती है उनको चार हजार एक सौ रूपये नगद के साथ सील्ड कप दिया जाऐगा, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को तीन हजार एक सौ रूपये नगद के साथ सील्ड कप एंव तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को दो हजार एक सौ रूपये नगद के साथ सील्ड कप दिया जाऐगा।
आयोजनकर्ताओं की ओर से खेल देखने वाले दर्शकों के लिए बाँस से बैरिकेटिंग कर पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग दर्शकदीर्घा बनाया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 रजाकार को लगाया जाएगा। आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल के साथ बैठने की व्यवस्था कमिटी द्वारा कराया जाएगा।
Tags
न्यूज़