निर्माणाधीन छठ पूजा घाट की सीढ़ी के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बीडीओ को दिया आवेदन जाँच की किया माँग

केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत के वार्ड संख्या- 11 स्थित सौराहा गाँव में कटहा धार तट पर निर्माणाधीन छठ पूजा घाट की सीढ़ी के निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण नहीं कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर जगनी पंचायत के वार्ड संख्या- 6 स्थित जयकृष्णपुर कटहा गाँव के एक समाजसेवी लीलानंद यादव ने 18 जुलाई 2024 को केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुखिया, पंचायत सचिव और जेई पर भष्ट्राचार करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि जेई को सूचना देने पर भी छठ पूजा घाट पर चल रहे कार्य मे गुणवत्ता पूर्ण मेटेरियल का इस्तेमाल नहीं करने पर जेई द्बारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 
दिए आवेदन पत्र में आवेदक लीलानंद यादव ने बीडीओ को बताया की ग्राम पंचायत राज जगनी के वार्ड संख्या- 11 स्थित सौराहा गाँव में कटहा धार तट पर विद्यालय का 50 वर्ष पुराना टूटा-फूटा ईट और छड का इस्तेमाल छठ घाट सीढ़ी निर्माण के लिए किया गया है और जिसकी आयु समाप्ति की ओर है। मुखिया मंगल ऋषि से पूछे जाने पर आवेदक के द्बारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा की सरकारी नियमानुसार छठ पूजा घाट पर सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीओ आशीष कुमार ने बताया की छठ पूजा घाट पर सीढ़ी निर्माण में अनियमितता बरतने को लेकर आवेदन दिया गया है। जांच पडताल बाद आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने