मुहर्रम को लेकर केनगर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

पूर्णिया: आगामी 15 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर केनगर थाना परिसर में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस पदाधिकारी आर्य पृथ्वी नायडू ने की। पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। पुलिस पदाधिकारी आर्य पृथ्वी नायडू ने मुहर्रम पर्व आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर गश्ती की जाएगी। बैठक में झुन्नी कला पंचायत के मुखिया कृष्ण मोहन उर्फ़ कुंदन कुमार, बिठनौली पश्चिम पंचायत के मुखिया शुशील कुमार उर्फ़ बमबम महतो, झुन्नी इस्तमरार पंचायत के मुखिया इरशाद पूर्नवी, बनभाग चूनापुर पंचायत के मुखिया मो० अशफाक, बनभाग के सरपंच मो० रज्जाक, गणेशपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र चौधरी, परोरा पंचायत के सरपंच मो० तस्लीम, पंचायत समिति सदस्य मो० तबरेज, समाजसेवी, मो० इजहार (फौजी), मो0 आलम के साथ दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने