मुहर्रम को लेकर तीसरी बार शांति समिति की बैठक आयोजित सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील

केनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर तीसरी बार शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों को थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर निकलने वाली जुलूस में सहयोग करने के साथ लायसेंस के अनुसार निर्धारित मार्ग पर जुलूस को चलने एवं चिन्हित गन्तव्य पर ठहरने को लेकर दिशा निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा। क्षेत्र में संवेदनशील सबूतर, बनभाग, गनेशपुर के साथ अन्य लाइसेंसधारियों को विशेष निर्देश देते हुए जुलुस को मुकर्रर समय के अनुकूल तय रास्ते से कर्बला तक ले जाने का निर्देश दिया साथ ही जुलूस में गड़बड़ी करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर प्रशासन को सूचना देने की अपील किया जिससे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही हो सके और कानून व्यवस्था बनी रहे। वही उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि इरशाद पुर्नवी ने कहा प्रशासन का सहयोग करने के लिए हम सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में ततपरता से उपस्थित रहेंगे। वही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो० शाहिल उर्फ बबलू ने बनभाग, गनेशपुर एवं सबूतर गाँव मे प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार लोगों को चलने एवं जुलुस के समय सामाजिक सदभाव बनाते हुए सभी समुदाय का सम्मान करते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचकर भाईचारे के साथ पर्व मनाने का अपील किया। इस बैठक में गढ़िया बलुआ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार पासवान, बिथनोली पश्चिम पंचायत के मुखिया सुशील कुमार उर्फ बमबम, काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह, गढ़िया बलुआ के सरपंच भरत पासवान, झुंनी इस्तेम्बरार के उपसरपंच मो० शौकत, पंचायत समिति सदस्य मो० तबरेज, बनभाग चूनापुर पंचायत के उपमुखिया नरेश कुमार के साथ समाजसेवी सुबोध मेहता, मो० अखलाक, मो० मोज़म्मिल, मो० शाहिद अख्तर, मो० मुर्तजा के साथ दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने