जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं कार्य प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति एवं उपलब्धि के मद्देनजर जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार (भा०प्र०से०)की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन  प्रज्ञान सभागार में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम पूर्व के में बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति को लेकर विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्टेट लाइट योजना,पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रगति, लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मु्ख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,जिला लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम,जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा। माननीय उच्च न्यायालय में चल रहे मामलें,मानवाधिकार आयोग के मामले,विद्युत, कृषि विभाग,निबंधन सह परामर्श केंद्र के कार्यों की गहन समीक्षा की गई, प्रगति संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम बाढ़ पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा के क्रम में कटाव की स्थिति तथा कटावरोध कार्यों के बारे में प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा पूर्णिया से पृच्छा किया गया। आपदा प्रभारी द्वारा बताया गया कि जहां-जहां कटाव हो रहा है वहां पर बाढ़ निरोधक कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। सभी जगहों पर स्थित समान्य है। जिला पदाधिकारी द्वारा आपदा प्रभारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ कटाव से जो सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है उसकी सूची तैयार कर संबंधित कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग से समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त सड़कों को मोटरेबल बनवाना सुनिश्चित करें। जहां तकनीकी सहयोग की जरूरत है तो कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण से सहयोग लें।
बाढ़ आपदा के कारण नदी तटबंधों से क्षतिग्रस्त गृह को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करते हुए पीड़ित लोगो को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत  मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राशनकार्ड लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीपीएम स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिले का आयुष्मान कार्ड निर्माण में बिहार की रैंकिंग में  तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की 1329 पीडीएफ केद्रों पर आयुष्मान कार्ड बन रहा है।जिसका नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें। कोई भी लाभार्थी आयुष्मान कार्ड निर्माण से वंचित नहीं रह सके। राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाना है।शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्माण की तिथि  8 अगस्त 2024 तक विस्तारित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को माननीय न्यायालय के वाद, मानवाधिकार आयोग से प्राप्त पत्रों,सीएम जनता दरबार एवं लोक शिकायत के प्राप्त पत्रों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा को निर्देशित किया गया कि माननीय न्यायालय वाद के मामलों का ससमय अनुपालन तथा अति आवश्यक मामलों का निष्पादन समय पर कराना सुनिश्चित करें। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रबंधक डीआरसीसी को निर्देश दिया गया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय,इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मेडिकल कॉलेज आदि संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्रों को सुलभ कराने की दिशा में कार्य ससमय सुनिश्चित करें। राजस्व की समीक्षा के दौरान सभी संबंधित डीसीएलआर को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की जिले में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित तथा अन्य विकासात्मक कार्य  किया जा रहा है। इसलिए आंचलवार 5 एकड़ तथा इससे उपर की सरकारी जमीन का सूची तैयार कर अपर समाहर्ता कार्यालय में ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया। पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया की कुल पंचायत की संख्या 230 है। प्रथम फेज में 30 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 52 पंचायत सरकार भवन निर्माणधीन है। 168 पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु निविदा का प्रकाशन किया गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्टेट लाइट योजना का प्रथम चरण में पूर्णिया जिले के लिए कुल लक्ष्य 9200 निर्धारित है। लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 6880 कार्य कराया गया है जिसका कुल 75 प्रतिशत कार्य संपन्न कराया गया है। शेष पंचायत में कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। 
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले में विभिन्न प्रकार के विकासात्मक कार्य चल रहे हैं इसका नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय पर योजनाओं का निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता ,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,निदेशक डीआरडीए सह जिला गोपनीय प्रभारी,नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी और संबंधित कार्यपालक अभियंता और अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने