बढ़ते अपराध, भ्र्ष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ महामहिम के नाम BDO को सौपा ज्ञापन

केनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष मो० शाहिल उर्फ बबलू के द्वारा कांग्रेस पार्टी की ओर से बिहार में बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था, भ्र्ष्टाचार और विगत दिनों पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में एक दिवसीय पैदल मार्च निकालकर प्रखंड विकास पदाधिकारी केनगर को राज्यपाल के नाम अपनी माँगो का ज्ञापन सौपा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह बिहार में अपराध की घटना में इजाफा हुआ है इससे आम जन मानस भयभीत है। पूर्णिया में दिन दहाड़े तनिषक ज्वेलरी में लूट के साथ आय दिन छिटफुट आपराधिक घटना घटते रहती है। यहां तक कि अब पूर्णिया शहर में चोरों का तांडव भी चरम पर है। बन्द घर से पूर्व महापौर सविता कुमारी के घर से लगभग 50 लाख रुपये के सामग्री की चोरी इस तरह की घटना से स्पष्ट है कि प्रशाशनिक व्यवस्था लचर हो चुकी है। युवाओं में बढ़ती नशे की लत एवं नशे के कारोबारियों का फलता फूलता व्यवसाय से युवा बेरोजगारी के साथ साथ जिंदगी से बर्बाद हो रहे है। वही प्रखंड स्तर पर मोटेशन, जाति प्रमाण पत्र से लेकर स्वास्थ्य विभाग में बढ़ते भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगाने में यह सरकार विफल हो चुकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जब जन समस्याओं को लेकर शान्तिपूर्ण आंदोलन करने के साथ विरोध दर्ज कराया जाता है तो पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं का दमन किया जाता है। ऐसी तानाशाही सरकार से जनता उब चुकी है। हमारी महामहिम से माँग है कि बढ़ते अपराध, भ्र्ष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था पर अविलंब अंकुश लगाई जाय। इस पैदल मार्च में मुमताज आलम, ओम प्रकाश शर्मा, मो० जुबैर, मो० मोईनुल हक, मो० समीम, रमेश कुमार, पप्पू शर्मा, बुध्धु साह के साथ दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने