जिलाधिकारी ने VC के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी के साथ ऑनलाइन मोटेशन कार्य का किया समीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी -सह- जिला समाहर्ता श्री कुन्दन कुमार द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय वेश्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोटेशन के कार्य प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर सभी अंचलाधिकारी के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। 

समीक्षा के दौरान अंचलाधिकारी अमौर का ऑनलाइन मोटेशन में कार्य प्रगति एवं उपलब्धि काफी निराशाजनक पाया गया।

इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अमौर से स्पष्टीकरण की पृच्छा तथा वेतन बंद करने एवं स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया गया।

ऑनलाइन दाखिल खारिज (मोटेशन) के कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी बैसा,बनमनखी के० नगर तथा पूर्णिया पूर्व की कार्य प्रगति एवं उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाया गया। 

जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा उक्त संबंधित अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण की पृच्छा तथा वेतन बंद करने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया गया है। 

अंचलाधिकारी पूर्णिया पूर्व को ऑनलाइन मोटेशन के लम्बित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी दिया गया।

यदि अगली समीक्षा बैठक के क्रम में प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी जिलाधिकारी द्वारा दी गई है। 

 जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन मोटेशन तथा ऑफलाइन मोटेशन के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। मोटेशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई ।

बैठक में अपर समाहर्ता,निदेशक डीआरडीए सह जिला गोपनीय प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने