जिला परिषद सदस्य देशबंधु उर्फ बुलबुल की माता का निधन जिला परिषद अध्यक्ष के साथ समाजसेवियों ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

केनगर प्रखंड के परोरा पंचायत के वार्ड संख्या- 11 स्थित परोरा गाँव निवासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या-18 के जिला परिषद सदस्य देशबंधु उर्फ बुलबुल की 53 वर्षीय माता प्रतिमा देवी का शुक्रवार की सुबह पटना जाने के क्रम जलालगढ़ में अचानक किडनी फेल हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई। वे बीते एक वर्ष से मधुमेह रोग से ग्रसित थी। मृतक का शव गाँव आते ही मृतक परिजनों बीच कोहराम मच गया।जिला परिषद सदस्य देशबंधु उर्फ बुलबुल की माता का आकस्मिक निधन की जानकारी मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाम सरवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह, काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह, भाजपा जिला महामंत्री पुलक कुमार, जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार आदि समाज सेवियों ने मृतक के पार्थिव शरीर पर फूल माला से श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही मृतक परिजनों को दुख की इस घड़ी में सांत्वना देकर ढाढस बंधाया। दिवंगत प्रतिमा देवी के पति प्रहलाद पासवान वर्तमान में बेगुसराय जिले में पुलिस पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। दिवंगत प्रतिमा देवी अपने पीछे दो पुत्र एवं तीन पुत्री छोड़ गई है। जिसमें एक पुत्र और तीन पुत्री विवाहित है। मृतक का दाह संस्कार गाँव के ही श्मशान घाट में कर दिया गया। जहाँ शव यात्रा में दर्जनों लोग शामिल थे। जिला परिषद सदस्य देशबंधु उर्फ बुलबुल की माता के आकस्मिक निधन से गाँव में शोक की लहर छाई हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने