केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेशपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-10, चातर नया टोला निवासी छोटू शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। उस पर एक लड़की के साथ जबरन छेड़खानी करने का आरोप है।
इसके अलावा पुलिस ने तीन शराब पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें परोरा गाँव के मिल्की टोला निवासी स्व. विजय शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार शर्मा तथा परोरा वार्ड संख्या-13 निवासी जीवछ महतो के 28 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र महतो शामिल हैं।
वहीं, चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि चम्पानगर बाजार से एक अन्य व्यक्ति को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान सरसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनियां टोला निवासी दिनेश ऋषि के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद शनिवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।