पूर्णिया: केनगर तथा चम्पानगर थाना पुलिस ने रविवार की संध्या गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 5 शराब पियक्कड़ों को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया।
केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के मांझी टोला वार्ड संख्या-6 निवासी मनोज यादव का 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के खुदना रुपसपुर गांव निवासी अशेश्वर महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो, तथा मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव निवासी रामदेव महतो का 30 वर्षीय पुत्र भुट्टो महतो शामिल हैं।
वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित चिचोरा रहिका टोला निवासी स्वर्गीय सदानंद सहनी का 36 वर्षीय पुत्र चंदन सहनी तथा नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-7 स्थित रामनगर दुर्गा मंदिर टोला निवासी रामेश्वर साह का 45 वर्षीय पुत्र अरुण साह शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।
Tags
अपराध