पूर्णिया में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की समीक्षा, 31 दिसंबर 2026 तक कार्य पूरा करने का निर्देश


पूर्णिया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल की अध्यक्षता में महानंदा सभागार, पूर्णिया में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संरक्षण एवं बंदोबस्त से जुड़े सभी कार्य हर हाल में 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण किए जाएं। इसके लिए बंदोबस्त पदाधिकारियों, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों तथा शिविर पदाधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध ढंग से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव ने जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें। साथ ही राजस्व के अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ताओं को क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की अद्यतन प्रगति का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी रवि राकेश सहित सभी बंदोबस्त पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो एवं शिविर प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने