केनगर में हंगामा कर रहे शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बिठनौली पूरब पंचायत के बसहा गाँव में स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर की गई।

थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान केहाट थाना क्षेत्र के सिपाही टोला स्थित छोटी मस्जिद निवासी मो. जफीर के 19 वर्षीय पुत्र मो. इम्तियाज के रूप में हुई है। युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और उसका मेडिकल जांच कराया, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने