परोरा इथेनॉल प्लांट में हादसा: चावल की बोरी में दबने से मजदूर की मौत


केनगर थाना क्षेत्र स्थित परोरा इथेनॉल प्लांट में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चम्पावती गांव निवासी खोखो मुनि के 30 वर्षीय पुत्र बुधो मुनि के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बुधो मुनि रोज की तरह प्लांट में मजदूरी करने गया था। काम के दौरान अचानक वह चावल से भरी बोरियों के नीचे दब गया। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बुधो मुनि शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने