गोकुलपुर में परमहंस महाराज के अनुयायी विपिन बाबा तथा सत्संग प्रेमी सह जदयू के प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुबोध मेहता की संयुक्त भागीदारी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जब तक सूरज-चांद रहेगा, महर्षि मेंही का नाम रहेगा” और “आज क्या है – महर्षि मेंही जी का जन्मदिवस है” जैसे जयघोष लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
गोकुलपुर और चम्पानगर स्थित सत्संग मंदिरों से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान महर्षि मेंही परमहंस जी की तस्वीर को आकर्षक ढंग से सजे रथ पर स्थापित कर नगर भ्रमण कराया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गोकुलपुर संतमत आश्रम में परम पूज्य विपिन बाबा के सानिध्य में सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं को महर्षि मेंही परमहंस जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त रहा।