चम्पानगर थाना पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दो शराबियों को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति स्थानीय निवासी हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में जगनी पंचायत अंतर्गत जयकृष्णपुर कटहा गांव निवासी संजीव कुमार यादव का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार तथा नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-6 स्थित रामनगर दुर्गा मंदिर टोला निवासी विशो कामती का 36 वर्षीय पुत्र मुकेश कामती शामिल है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकेश कामती पूर्व में भी कई बार शराब पीने के आरोप में न्यायिक हिरासत में जा चुका है। दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया।
Tags
अपराध