बेला रिकाबगंज पंचायत में विकास योजनाओं का डीआरडीए निदेशक ने लिया जायजा

केनगर प्रखंड के बेला रिकाबगंज पंचायत में डीआरडीए निदेशक पूर्णिया अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के वार्ड संख्या-1 में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में निदेशक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे, जहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करते हुए एएनएम उर्मिला, कोमल एवं ऊषा को आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इसके अलावा उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण कर पंचायत स्वच्छता समन्वयक संजीव कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया गया।

निदेशक ने पंचायत के विभिन्न वार्डों का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जियो-टैग किए गए लाभार्थियों के घरों का भी निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

ज्ञात हो कि बिहार सरकार के प्रधान सचिव, पटना के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों द्वारा पंचायत स्तर पर विभिन्न विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की नियमित जांच की जा रही है। इस दौरान पंचायत के कई विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने