अंचल अधिकारी, अमौर, पूर्णिया के पत्रांक-828 दिनांक 28.04.2026 के अनुसार अंचल कार्यालय अमौर में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक श्री सूर्य नारायण उराँव का 28 अप्रैल 2026 की पूर्वाह्न में बायसी बस स्टैंड पर आकस्मिक निधन हो गया।
वहीं, दैनिक समाचार पत्रों एवं अन्य समाचार माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को श्री कृष्ण भूषण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् सुलतानगंज (जिला भागलपुर) की उनके कार्यालय परिसर में निर्मम हत्या कर दी गई।
इन दोनों दुखद घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर, पूर्णिया में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वर्गीय श्री सूर्य नारायण उराँव एवं श्री कृष्ण भूषण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।