केनगर में सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर का आयोजन, युवाओं में उत्साह


केनगर प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। भर्ती शिविर में प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा पहुंचकर आवेदन फॉर्म भर रहे हैं।

भर्ती अधिकारी जी.के. चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत TSS सिक्यूर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार से 23 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी, जिनके पास NCC ‘B’ एवं ‘C’ प्रमाणपत्र हो, आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा वेतनमान 21 हजार से 29 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में चयनित कर्मियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई मेडिकल, वेतन वृद्धि, रियायती दर पर आवास एवं मेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही 58 वर्ष तक स्थायी नौकरी का अवसर भी मिलेगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 10वीं या 12वीं पास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आचरण प्रमाणपत्र, ब्लड ग्रुप प्रमाण, कैरेक्टर सर्टिफिकेट एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा कराए जा रहे हैं।

भर्ती अधिकारी ने बताया कि पूर्णिया जिले के विभिन्न प्रखंड परिसरों में अलग-अलग तिथियों पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 06 मई को पूर्णिया पूर्व, 07 मई को कृत्यानंदनगर, 08 मई को बनमनखी, 09 मई को कसबा, 11 मई को अमौर, 12 मई को बायसी, 13 मई को बैसा, 14 मई को धमदाहा, 15 मई को बी० कोठी, 16 मई को रूपौली, 18 मई को भवानीपुर, 19 मई को डगरूआ, 20 मई को जलालगढ़ तथा 21 मई को श्रीनगर प्रखंड परिसर में भर्ती शिविर आयोजित होगा।

भर्ती शिविर को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने