सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
‘‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’’ पहल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 35 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए, जिनका जिलाधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया गया।
डीएम ने सभी मामलों में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।कार्यक्रम के समानांतर, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल की गई।
प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि यह जन-सुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच मिल सके।सहायता हेतु संपर्क:
किसी भी प्रकार की आपात सहायता या जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06454-242319 / 242317 / 242320 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Tags
समाधान