भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के स्वागत की तैयारियों में जुटे जदयू कार्यकर्ता, केनगर में हुई बैठक


पूर्णिया/केनगर: बिहार राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की जदयू विधायक लेशी सिंह के आठवीं बार भवन निर्माण मंत्री बनने के उपलक्ष्य में क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को पूर्णिया सर्किट हाउस पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसी को लेकर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री भवन कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता ने की। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान जदयू जिला उपाध्यक्ष सह गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता, जिला महासचिव संतोष मिश्रा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शुनील मेहता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मो. मुर्तजा, केनगर मुखिया संघ अध्यक्ष सह काझा पंचायत मुखिया राजेश कुमार साह, प्रखंड महासचिव कृष्णानंद मिश्र, बरुण साह, सेक्टर अध्यक्ष निरंजन कुमार मंडल, मंटू कुशवाहा एवं जगनी पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार मंडल सहित कई पार्टी समर्थित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री लेशी सिंह के काफिले का क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर तोरण द्वार लगाए जाएंगे तथा स्वागत स्थलों पर होर्डिंग्स और बैनर भी लगाए जाएंगे। साथ ही फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से मंत्री का अभिनंदन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है और इसे यादगार बनाने के लिए हर पंचायत और प्रमुख चौक-चौराहे पर जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है।

बैठक के दौरान पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार मंडल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता और समर्थक अपने निकटतम चौक-चौराहों पर पहुंचकर मंत्री का स्वागत करें, ताकि अनावश्यक ईंधन की खपत से भी बचा जा सके।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने