नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस





केनगर/पूर्णिया:

कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11, गोकुलपुर चौक गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार, 2 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

पीड़िता की माता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोप है कि एक 21 वर्षीय युवक बीते करीब एक वर्ष से उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। घटना की रात आरोपी युवक कथित रूप से घर में प्रवेश कर शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उन्होंने आरोपी को मौके पर देख लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।

आरोपी की पहचान मो. आशिक, पिता मो. रब्बानी, निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी नहर टोला, थाना सरसी, जिला पूर्णिया के रूप में बताई गई है। पीड़िता की माता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपी के परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो उनके साथ मारपीट की गई।

मामले को लेकर केनगर थाना में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की उम्र से संबंधित प्रमाण-पत्र मांगा गया है। यदि वह नाबालिग पाई जाती है, तो पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने