बकरीद पर्व को लेकर केनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

केनगर: आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को केनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 गौरव कुमार एवं केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार तथा अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

शांति समिति की बैठक में सबुतर, बनभाग, गनेशपुर, भोकरहा, इस्लामपुर, आदमपुर, मोगल टोली, काझा, गोकुलपुर तथा बनियापट्टी समेत विभिन्न गांवों में शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

बैठक में बिठनोली पूर्व पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. संजर आलम उर्फ लड्डू, परोरा पंचायत समिति सदस्य मो. तबरेज आलम, पूर्व प्रमुख मिर्जा मंजूर बैग, पूर्व मुखिया भवेंद्र कुमार महतो उर्फ बबलू, पूर्व मुखिया मो. बसीर, बिठनोली पश्चिम पंचायत के मुखिया सुशील कुमार उर्फ बमबम, बनभाग चूनापुर पंचायत के मुखिया मो. अशफाक, जिला परिषद सदस्य देशबन्धु कुमार उर्फ बुलबुल, केनगर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. शाहिल उर्फ बबलू, समाजसेवी मो. इंतियाज गुल, मो. अशफाक, मो. इजहार फौजी, मो. मोजम्मिल, संतोष यादव, मो. समसाद सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी लोगों ने क्षेत्र में शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने