केनगर में लोजपा (रामविलास) का संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

केनगर (पूर्णिया)। केनगर प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह लगभग 10 बजे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन विस्तार एवं प्रखंड कमिटी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें निर्मल कुमार एवं भूटकन पासवान को प्रखंड महासचिव, दीपक कुमार पासवान को प्रखंड मीडिया प्रभारी, मोनू कुमार गुप्ता को प्रखंड उपाध्यक्ष, आशीष कुमार साह को युवा प्रखंड अध्यक्ष, सूरज कुमार पासवान को गोआसी पंचायत अध्यक्ष, छोटू कुमार को गोआसी पंचायत उपाध्यक्ष, रवि कुमार साह को बिठनोली पूरब पंचायत अध्यक्ष, विकास कुमार पासवान को रहुआ पंचायत अध्यक्ष, अशोक कुमार पासवान को गणेशपुर पंचायत अध्यक्ष तथा अजय कुमार को गणेशपुर पंचायत उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक के उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा के अनुरूप ईमानदारी एवं सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान चलाना होगा तथा युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी तथा शेष पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में सर्वसम्मति से किया जाएगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने